NSDL Payment Bank में ऑनलाईन बचत खाता कैसे खोलें ??

Nsdl Payment Bank में अपना  बैंक अकाउंट ऑनलाइन खोलना सीखें...

*बैंक एक, फायदे अनेक*


हेलो दोस्तों,

आज हमलोग NSDL पेमेंट बैंक में ऑनलाइन Zero Balance बचत खाता(Saving Account) खोलना  सीखेंगें जिसके बहुत सारे फायदे हैं जो इसके आगे वाले पोस्ट में काम आयेंगे।तो चलिए शुरू करते हैं आज का अपना टॉपिक..



*नियम एवं शर्तें*

*इस अकाउंट को खोलने के लिए आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना आवश्यक है।*

*आपका पैन कार्ड होना आवश्यक है*

*यह पूर्णतः डिजिटल अकाउंट है अतः इसमें आपको फिजिकल पासबुक नहीं मिलेगी आप अपना स्टेटमेंट मासिक या वार्षिक अपने ईमेल आईडी पर ले सकते हैं।*

*मोबाइल रिचार्ज,UPI,NEFT,IMPS आदि सुविधाएं।*

*आपको अकाउंट खुलते ही तत्काल आपका अकाउंट नंबर,ifsc Code ,कंज्यूमर नंबर,वर्चुअल Atm मिल जाते हैं।


*प्रक्रिया :*

स्टेप 1 : सबसे पहले आपको इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nsdlpb.jiffy पर क्लिक करना है जो आपको प्ले स्टोर पर redirect कर देगा। आपको इस ऐप को डाउनलोड कर लेना है।


स्टेप 2: इसके बाद आपको एप को ओपन करना है इसके बाद स्किप कर सकते हैं या देखते हुए next कर सकते हैं।

 

स्टेप 3: इसके बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर डालना है को आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड(लिंक) है।


स्टेप 4 :इसके बाद ओटीपी डालकर सबमिट कर देना है इसके बाद आपसे पूछी गई जानकारी डाल देना है जैसे आपका नाम,ईमेल आईडी आवासीय पिनकोड डालने के आपको अपना पोस्ट ऑफिस सेलेक्ट कर लेना है।


*स्टेप 5 :इसके बाद tick करके next कर देना है इसके बाद आपको छः अंक का MPIN सेट कर देना है फिर कन्फर्म कर लेना है।


*स्टेप 6 :इसके बाद Proceed पर क्लिक करना है यदि आप चाहे तो ऑफर देखकर प्रोसीड कर सकते हैं।


*स्टेप 7 : इसके बाद आपको अपना PAN CARD नंबर डालना हैं।


स्टेप 8 : इसके बाद आपको XML Based Ekyc पर क्लिक करना है।

स्टेप 9 : इसके बाद Allow करके

डिक्लेरेशन फॉर्म के नीचे वाले box को tick करके submit कर देना है।


स्टेप 10 : इसके बाद आपको Download XML फाइल पर क्लिक करके सबमिट पर क्लिक कर देना है।


स्टेप 11:इसके बाद आपको एक ब्राउज़र सेलेक्ट कर लेना है जैसे chrome इसके बाद आपको वो पेज uidai के ऑफिशियल वेबसाइट पर redirect कर देगा।


स्टेप  12 :इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालकर security code (captcha) को डालकर Send OTP पर क्लिक कर देना है।


स्टेप 13 :इसके बाद एक चार अंक का Share Code बना लें जिसे nsdl में डालना होगा।


स्टेप 14: इसके बाद आपको आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को डालने के लिए Enter OTP पर क्लिक करना हैं इसके बाद Download कर क्लिक कर देना है।


स्टेप 15 :इसके बाद आपको Back कर देना है जिससे आप फिर से nsdl पर आ सकें nsdl पर आने के बाद upload XML File पर क्लिक कर देना है ।


स्टेप 16 :इसके बाद आपको Download Folder पर क्लिक करके अपना आधार सेलेक्ट कर लेना है उसपर लिखा होगा(offline aadhar)।

 

स्टेप 17 :इसके बाद आपको चार अंक का Share Code डालना है जो अपने Uidai पर बनाया था इसके बाद सबमिट कर देना है।


स्टेप 18: इसके बाद अपना सभी विवरण देखने के बाद आपको Next पर क्लिक कर देना है।


स्टेप 19: इसके बाद आपसे पूछी गई जानकारी को डालकर next कर देना है।


स्टेप 20 :इसके बाद आप अपना Annual Income सेलेक्ट कर लें।


स्टेप 21 :सबकुछ डालने के बाद आपको अपने nominee का विवरण देना है इसके बाद next कर देना है।


स्टेप 22 :इसके बाद आपको अकाउंट टाइप सेलेक्ट कर लेना है (Jiffy Advantage Saving Account)।


स्टेप 23 :इसके बाद *Platinum Debit Card* सेलेक्ट करके next कर देना है।


स्टेप 24: इसके बाद Proceed To Esign पर क्लिक करना है।इसके बाद Disclaimer  के नीचे वाले box को टिक करके सबमिट कर देना है।


स्टेप 25:इसके बाद Terms And Condition को देखते हुए Ok कर देना है।इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालकर बॉक्स को टिक कर देना है।


स्टेप 26 :इसके बाद Generate OTP पर क्लिक कर देना इसके बाद ओटीपी डालकर सबमिट कर देना है।


स्टेप 27 :इसके बाद सब कुछ देख टिक करके next कर देना है।


स्टेप 28:इसके बाद आपको आपकी अकाउंट नंबर ,Ifsc code,Customer Id आदि मिल जाएगी।



स्टेप 29 :इसके बाद आप अपने खाते को छह अंक वाले MPIN के माध्यम से मैनेज कर सकते हैं।


स्टेप 30:आप अब अपने खाते के माध्यम से लेनदेन कर सकते हैं।


अगले पोस्ट में हमलोग इसके फायदे के बारे में जानेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पैन कार्ड ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से कैसे बनाएं बिना कोई दस्तावेज कहीं भेजे?

अपने Nsdl Payment Bank का डेबिट कार्ड डिटेल्स देखना सीखें..