पैन कार्ड ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से कैसे बनाएं बिना कोई दस्तावेज कहीं भेजे?
पैन कार्ड बनाएं ऑनलाइन अपने मोबाइल से ....
![]() |
हेलो दोस्तों,
मैं आपलोगों के बीच ओमकार श्रीवास्तव आज अपने हॉबी में से एक ब्लॉग की शुरुआत कर रहा हूं जिसमे हमलोग जानेंगे कि ऑनलाइन पैन कार्ड कैसे बनाए अपने मोबाइल से। तो चलिए हम अपना टॉपिक शुरू करते हैं।
दोस्तों आपको मालूम होगा की पैन कार्ड हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो भारत के आयकर विभाग द्वारा संचालित होता है और आय व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा है।
पैन कार्ड बनाने के दो प्लेटफॉर्म हैं जहां से हमलोग अपना पैन कार्ड बना सकते हैं।
1.UTI (www.utiitsl.com)
2.NSDL (www.onlineservices.nsdl.com)
तो चलिए आज हमलोग nsdl के माध्यम से पैन कार्ड बनाना सीखेंगें।
महत्वपूर्ण बिंदु:
*इसके लिए आपका आधार नंबर एक मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड होना आवश्यक है जिसपर OTP जाता है क्योंकि otp फिल करना होगा।*
*इसके लिए आपको कहीं भी कोई दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है।*
*इसमें आपको अपना हस्ताक्षर और एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होता है*
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको www.onlineservices.nsdl.com पर जाना है।
स्टेप 2 : इसके बाद आपको "Apply Online" पर क्लिक करना है।
![]() |
स्टेप 3 : इसके बाद आपको Application Type में "New Pan-Indian Citizen (Form49A) सेलेक्ट करना है।
स्टेप 4: इसके बाद आपको category में individual सेलेक्ट करना है।
स्टेप 5 : इसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत विवरण (जानकारी) देनी होगी।
स्टेप 6: सब कुछ भरने के बाद captcha डालकर submit कर दें।
स्टेप 7: इसके बाद आपको "Continue with Pan Application Form" पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 8 : इसके बाद आपको "Submit scanned images through e-Sign" सेलेक्ट करना है।
स्टेप 9 : इसके बाद आप अपने अनुसार "Whether Physical PAN Card is required" में सेलेक्ट कर लें यदि आपको भौतिक पैन कार्ड की आवश्यकता है तो *Yes* सेलेक्ट कर लें।
स्टेप 10: इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के अंतिम चार अंक डालने हैं इसके बाद आपको आपके आधार कार्ड पर को नाम है उसको डाल दें।
स्टेप 10 : इसके बाद आप अपना व्यक्तिगत विवरण दें दे।
स्टेप 11 : सभी विवरण देने के बाद आप next पर क्लिक करें।
स्टेप 12 : इसके बाद आप अपने आय के स्रोत में tick लगा दें जो आपका हो ।इसके बाद next पर क्लिक कर दें।
स्टेप 13 : इसके बाद "Address for communication" में *Residence* सेलेक्ट कर लें इसके बाद आप अपना आवासीय पता डाल दें जो आपके आधार कार्ड पर दिया हुआ है। *Office Address* को छोड़ दें।
स्टेप 14 : Country code (ISD code में India सेलेक्ट कर लें।
और अपना सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल दें।
स्टेप 15 : इसके बाद आपको AO कोड डालने होते हैं तो यदि आपको अपना AO कोड पता है तो डाल दें अन्यथा नीचे *Indian Citizen* सेलेक्ट कर लें इसके बाद अपना *State* और *City(district)* सेलेक्ट कर लें इसके बाद आपको AO कोड मिल जाएगा उसको आप सेलेक्ट कर लें।
स्टेप 16 : इसके बाद सभी प्रूफ में आप *Aadhar Card* वाला ऑप्शन सेलेक्ट कर लें।
स्टेप 17 : इसके बाद आप अपने गांव या शहर का नाम डाल दें
स्टेप 18 : इसके बाद आप अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड कर दें जिसका साइज 50 kb ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके बाद आपको अपनी अपना हस्ताक्षर का फोटो अपलोड करना है जो 50 kb से ज्यादा कि साइज का नहीं होना चाहिए।
स्टेप 19 : इसके बाद आपको आधार कार्ड की pdf फाइल अपलोड करनी है। इसके बाद आपको *Procced* पर क्लिक कर देनी है यदि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है तो।
स्टेप 20 : इसके बाद आपको *Payment* करना है इसके बाद transaction successful होने के बाद *Terms And Condition* को accept करके authenticate पर क्लिक करके *Continue with Ekyc Esign* पर क्लिक करना है।
स्टेप 21 : आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर otp आएगा वो डालकर सबमिट कर देना है।
स्टेप 22 : इसके बाद esign process आएगा जिसमें आपको फिर से आधार नंबर डालकर tick करके *Request OTP* पर क्लिक करना है उसके बाद ओटीपी डालकर सबमिट करना है ।
स्टेप 23 : इसके बाद एक फॉर्म आएगा जो पासवर्ड प्रोटेक्टेड होगा जिसका पासवर्ड आपका जन्मतिथि होगा जैसे यदि आपका जन्म तिथि 21 अगस्त 1977 है तो पासवर्ड 21081977 होगा।
स्टेप 24 : इसके बाद 7 दिनों के अंदर आपका E-pan आपके दी हुए ईमेल पर आ जाएगा इसके बाद 5-7 दिनों में फिजिकल पैन आपके पता पर आ जाएगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें